नवादा, मई 27 -- नरहट दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार आरोपितों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की एक एसआईटी ने चारों आरोपितों को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर सोमवार की देर रात दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपितों में सभी महिलाएं शामिल हैं। इनमें छोटी पाली गांव के मो. फहीम की पत्नी फिरोजा खातून, मो. एहतेशाम की पत्नी सबा परवीन (फहीम की बहू), मो. अशफाक की पत्नी बुशरा परवीन (फहीम की बहू) व मो. फहीम की बेटी नाजरीन परवीन शामिल हैं। इनमें से नाजरीन परवीन घायल हैं और वर्तमान में पुलिस अभिरक्षा में इलाजरत हैं। सभी आरोपित हत्या मामले में नामजद बताये जाते हैं। वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है। मामला नरहट थाना क्षेत्र के छोटी पाली गांव में दो लोगों की चाकू मारकर हत्या स...