नवादा, मई 26 -- नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र में जमानत रद्द कराने के आरोप में हुई चाकूबाजी की घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक महिला समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मरने वाले आपस में मामा-भांजा थे। घटना सोमवार की दोपहर बाद नरहट के छोटी पाली गांव की है। मृतकों में स्व. मो. आरिफ का 22 वर्षीय पुत्र मो. काशिफ और मो. इम्तियाज आलम का पुत्र 17 वर्षीय मो. अहमद शामिल हैं, जबकि घायलों में मृतक पक्ष के स्व. मो. आरिफ का पुत्र मो. आतिफ और मो. आमिर शामिल हैं। वहीं दूसरे गुट की मो. फहीम मलिक की बेटी नाजरीन परवीन घायल बतायी जाती है। घटना के बाद परिजनों व आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नरहट से सदर अस्पताल, नवादा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, वहीं दूसरे की इलाज...