बुलंदशहर, मार्च 15 -- नरसेना क्षेत्र के दौलतपुर कला बिजली घर से जुड़े बलरामपुर फीडर के आधा दर्जन गांव में रविवार की सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद बिजली गुल हो गई। ग्रामीण रिंकू कुमार, संजय, राहुल, रवि आदि ने बताया कि बिजली गुल होने से उन्हें पीने के पाने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की समस्या हो गई। गांव नरसेना, कपसाई, बलरामपुर, यूनिसपुर समेत आधा दर्जन गांव में पूरे दिन बत्ती गुल रही और शाम को आपूर्ति चालू हुई। इस संबंध में जेई पीयूष कुमार से फोन पर बात करने का प्रयास किया पर उनसे बात नहीं हो पाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...