नोएडा, अप्रैल 10 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सूरजपुर में चल रहे बाराही मेले में गुरुवार को बलराम बैसला और कोमल चौधरी की जोड़ी ने नरसी के भात पर आधारित सवाल-जवाब शैली की रागनी ने दर्शकों को भावुक कर दिया। वहीं, बाल कलाकार हर्षित ने द्रौपदी चीरहरण प्रसंग पर आधारित रागनी प्रस्तुत की। मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा ने बताया कि शनिवार को मेले में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...