महाराजगंज, फरवरी 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर में हिन्दू कल्याण मंच की आगामी होली पर्व पर नरसिंह शोभायात्रा को लेकर कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक हुई। बैठक में होली महापर्व के अवसर पर निकाली जाने वाली पारंपरिक नरसिंह शोभायात्रा की विस्तृत रूपरेखा तय की गई तथा आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारियां सभी कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं। अध्यक्षता करते हुए मंच अध्यक्ष प्रमोद मद्धेशिया ने बताया कि इस वर्ष पूर्णिमा पर भद्रा एवं चंद्रग्रहण के संयोग को देखते हुए पुरोहितों की सलाह की अनुसार 2 मार्च की रात्रि 12.50 बजे होलिका दहन किया जाएगा, जबकि 4 मार्च को होली महापर्व मनाया जाएगा। इसी शुभ अवसर पर भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष नरसिंह शोभायात्रा पहले से कहीं अधिक भव्य और दिव्य होगी। शोभायात्रा का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.