श्रावस्ती, फरवरी 28 -- श्रावस्ती। भिनगा नगर में होली पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। पर्व को सकुशल ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री प्रहलाद होलिकोत्सव महा समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया की भिनगा नगर में तीन मार्च को सुबह पांच बजे मुहूर्त के अनुसार होलिका दहन स्थल पर होलिका यज्ञ होगा। शाम छह बजे से नरसिंह भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा व्यास भवन शिव मंदिर से शुरू होकर परंपरा गत मार्गों से होते हुए होलिका दहन स्थल पर पहुंचेगी। चार मार्च को सुबह नौ बजे से राम लीला मैदान से नगर की शोभा यात्रा निकलेगी। उन्होंने बताया कि पर्व को लेकर सारी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...