गंगापार, अप्रैल 29 -- बारा। बारा क्षेत्र के खिन्नी गांव के बाहर लक्ष्मी नरसिंह लीला धाम के नाम से अति प्राचीन स्थल है। यहां पर दूर दराज से भक्त दर्शन करने आया करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि मूर्ति खंडित अवस्था में थी। इससे क्षेत्र के लोगों ने नया मंदिर बनाने और मूर्ति स्थापना का निर्णय लिया। इसके लिए गांव के ही राम सखा मिश्र ने क्षेत्र में घूम घूम कर एक एक रुपए सहयोग राशि के रूप में इकट्ठा किया और भव्य मंदिर बन गया।इस अवसर पर केके मिश्रा, केडी मिश्रा, प्रिंश मिश्रा, आशीष मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, राम शिरोमणि सिंह, राम कैलाश सिंह, ज्ञानू भारतीय, नन्हू भारतीय सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...