हाथरस, मई 2 -- हसायन। कस्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थित प्राचीन नरसिंह देव भगवान की बडी बगीची परिसर में स्थापित भगवान नरसिंह देव का प्राकट्योत्सव वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। भगवान नरसिंह देव के प्राकट्यायोउत्सव वार्षिकोत्सव समारोह पर भक्त श्रद्धालुओ ने प्राचीन श्री नरसिंह देव भगवान की मूर्ति के श्रंगार किए गए। नरसिंह देव भगवान मंदिर सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा शाम को भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नरसिंह देव भगवान की मूर्ति की एक सौ एक दीप प्रज्ज्वलित कर महाआरती की। कार्यक्रम में काफी श्रद्धालु शामिल हुए। प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर भवेश कुमार सैंगर,किशोर गोयल,विष्णु दत्त वार्ष्णेय,संदीप कुमार गुप्ता,रवेन्द्र कुमार अग्रवाल, पप्पू अग्रवाल, बबलू यादव सहित तमाम श्रद्धालुओं द्वारा प्रसादी भोग लगाकर प्रसाद वितरण कराया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.