वाराणसी, मई 1 -- वाराणसी। श्री चित्रकूट रामलीला समिति की ओर से श्रीनृसिंह भगवान अवतार की लीला संपन्न हुई। नवापुरा स्थित प्राचीन नृसिंह चबूतरे पर भक्तों की मौजूदगी में अत्याचारी हिरण्यकश्यप के भक्त प्रह्लाद को जान से मारने के आदेश से लीला आरंभ हुई। गोधूलि बेला में खंभे से भगवान श्रीनृसिंह का अवतार हुआ। संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने भजन प्रस्तुत किए। अध्यक्ष सुबोध अग्रवाल एवं व्यवस्थापक पं. मुकुंद उपाध्याय ने भगवान की आरती की। मोहनकृष्ण अग्रवाल, अशोक सिंह, सत्येंद्र कुमार राय, अजय सिंह, अभिनव उपाध्याय, अयोध्या नाथ, मनोज विश्वकर्मा, दीपेश, राजेश राय, कमल शर्मा का सहयोग रहा। धूपचंडी में मना श्रीनृसिंह प्राकट्योत्सवप्राचीन धूपचंडी स्थित दुर्वासा आश्रम के पास नरसिंह टीला पर श्रीनृसिंह प्राकट्योत्सव मनाया गया। यह भी पढ़ें- श्री चित्रकूट रामलीला स...