धनबाद, मई 1 -- जगजीवन नगर स्थित इस्कॉन धनबाद मेडिटेशन सेंटर में गुरुवार संध्या नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शाम पांच बजे शुरू हुए इस आयोजन में शहर के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान नरसिंह देव के प्राकट्य उत्सव में भक्तिभाव से सहभागी बने। उत्सव की शुरुआत उत्साहपूर्ण और मधुर कीर्तन से हुई। भक्तों ने प्रह्लाद महाराज तथा भक्त वत्सल भगवान नरसिंह देव की दिव्य लीलाओं का गुणगान किया। इसके बाद समस्त जीवों के कल्याण की कामना से श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से नरसिंह कवच स्तोत्र का पाठ किया। उपस्थित भक्तों ने मिलकर श्री नरसिंह मंत्र का 108 बार उच्चारण किया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान धनबाद मेगा यूथ के भक्तों ने भगवान नरसिंह देव की लीलाओं पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की, जिसे श्रद्धालुओं ने खू...