घाटशिला, मार्च 15 -- गालूडीह। बाघुडि़या पंचायत के नरसिंहपुर में विगत कई दिनों से सोलर जल मीनार खराब पड़ा हुआ है । इससे गांव की महिलाओं को दुर जाकर कुआं का पानी लाकर पीने को मजबुर है।मौसमी बाउरी,संगीता बाउरी,छवि बाउरी,पुजा बाउरी,खुकी बाउरी,मालती बाउरी, शर्मीला बाउरी,गीता बाउरी, झरना बाउरी ने बताया कि घर के बगल में कैनाल है जिसके चलते कैनाल का पानी से नहाना,धोना , बर्तन साफ हो जाता है लेकिन पीने के पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि गर्मी आ गई है और कुआं का पानी भी गन्दा है। ग्रामीण महिला ने कहा कि सोलर जल मीनार से नहीं के बराबर आता है। उन्होंने अपनी मांग रखते हुए कहा कि डीप बोरिंग सहित एक नल भी दिया जाए जिससे पानी की क़िल्लत नहीं हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...