चाईबासा, अप्रैल 4 -- जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के समीप सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बेनु गोप (25 वर्ष), पिता पस्तम गोप, निवासी सोनापोस के रूप में हुई है। बेनु गोप खैरपाल मेला देखकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नरसिंहपुर के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना सुबह 6 से 7 बजे के बीच हुई। सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है।घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई और लोगो...