नरसिंहगढ़: 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ
घाटशिला, जून 2 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। नरसिंहगढ़ स्थित न्यू बानी वंदना संघ, राजबाड़ी की ओर से 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं नामारंभ के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित सुशील गोस्वामी ने यजमान नवल किशोर नारायण देव को संकल्प दिलाकर कराया। इसके बाद अखंड हरिनाम संकीर्तन आरंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। आयोजन में पश्चिम बंगाल की चार पुरुष संप्रदाय एवं दो महिला संप्रदाय की कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं। मंडलियों द्वारा प्रस्तुत हरिनाम संकीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया है। हरिनाम संकीर्तन सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजबाड़ी पहुंच रहे हैं। संकीर्तन के दौरान श्रद्धालु प्रसाद स्वरूप बताशों का वितरण एवं छिड़काव कर अपनी आस्था प्रकट कर रहे है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.