घाटशिला, अप्रैल 10 -- घाटशिला। धालभूमगढ़ प्रखंड के नरसिंहगढ़ समेत आसपास के गांव में पिछले कुछ दिनों से चिकन पॉक्स तेजी से फैल रहा है। इसे लेकर नरसिंहगढ़ एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल कायम है। चिकेन पॉक्स के तेजी से फैलने की सूचना पर गुरुवार को जिले से आईडीपीसी की एक टीम डॉक्टर अरशद के नेतृत्व में नरसिंहगढ़ गांव के प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। टीम के सदस्यों ने जांच में पाया कि मार्च के दूसरे पखवाड़े से लेकर 9 अप्रैल तक क्षेत्र से कुल 14 लोग चिकेन पॉक्स से ग्रसित हुए हैं। इनमें दो पीड़ित गुरुवार को भी सक्रिय मिले। जांच टीम ने इस दौरान हर घर में जाकर लोगों की जांच की और बीमारी के रोकथाम को लेकर उपाय बताए।बीमारी की रोकथाम के लिए डॉक्टरों की टीम ने घर की साफ-सफाई एवं बच्चों को विटामिन की दवा लेने की सलाह दी। पीड़ितों के आं...