न्यूयॉर्क, जून 9 -- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के दोहरे चरित्र को बेनकाब कर दिया है। अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में भारत के स्थायी प्रतिनिधि (राजदूत) पर्वतनेनी हरीश ने पाकिस्तान को 'नफरत की संगठित फैक्ट्री' करार दिया। भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान की ओर से की गई एयरस्ट्राइक की भी कड़ी निंदा की और दुनिया को बताया कि कैसे इस्लामाबाद अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल कर रहा है।'नरसंहार को सैन्य अभियान का नाम मत दो' भारतीय राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने अफगानिस्तान में पाकिस्तानी सेना के हमलों का जिक्र करते हुए इस्लामाबाद को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, "एक नरसंहार को सैन्य अभियान का जामा पहनाने से अपराधी दोषमुक्त नहीं हो जाता। आ...