नई दिल्ली, फरवरी 11 -- पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे की किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' के लीक होने के मामले में दिल्ली पुलिस ने प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (पीआरएचआई) को नोटिस जारी किया है। इससे पहले पुलिस ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और समाचार मंचों पर चल रही उन खबरों का संज्ञान लिया था, जिनमें यह दावा किया गया है कि किताब की एक प्री-प्रिंट कॉपी सार्वजनिक रूप से प्रसारित की जा रही है। इंडिया टुडे में छपी खबर के मुताबिक, नोटिस में अप्रकाशित किताब से संबंधित कई सवालों के जवाब मांगे गए हैं और प्रकाशक पेंगुइन इंडिया से जांच में सहयोग करने को कहा गया है, क्योंकि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं इस मामले में पेंगुइन इंडिया ने अपनी सफाई में कहा है कि नरवणे की किताब न छपी, न बिकी और न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.