सुपौल, फरवरी 1 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र की गोविंदपुर पंचायत के वार्ड तीन स्थित नररी मंडल टोला में शुक्रवार की देर शाम हुई अगलगी में पांच परिवार के सात घर सहित दो लाख बीस हजार नगद, जेवरात सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। जबकि आग की चपेट में आई सात बकरियों की मौत तथा एक ऑटो भी जल गया। अगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने सबसे पहले नित्यानंद मंडल के दक्षिणी भाग के मकान को जद में लिया। आग की लपटें देख लोग हल्ला मचाने लगे। शाम होने के कारण अधिकतर लोग घर पर ही थे। आग बुझाने का प्रयास लोगों ने किया, लेकिन देखते-देखते घनी बस्ती के नित्यानंद मंडल का एक, सत्यनारायण मंडल का तीन, जगदीश मंडल का एक, अनिल मंडल का एक, सुनील मंडल का एक घर सहित कुल दो लाख बीस हजार न...