शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- रोजा। नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन की शाखा रोजा के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने मंडलीय प्रशासन के खिलाफ रोजा में लॉबी के पास मंगलवार को एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। जिसमें रेल कर्मियों ने मांगों को लेकर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक धरना दिया। रेलकर्मियों ने मांगपत्र में बताया कि मुरादाबाद मण्डल में वरिष्ठ सहायक लोको पायलट में 75 से ज्यादा रिक्ति है फिर भी उन रिक्तियों को नही भरा जा रहा है। जिस कारण पदोन्नति न होने वाले कर्मियों को नुकसान हो रहा है। लोको पायलट गुड्स में पदोन्नति करने की प्रक्रिया बिल्कुल रुक गई है। समपार फाटकों पर डयूटी करने वाले गेटमैनो की ड्यूटी 12 घण्टे से 8 घण्टे की जाए। धरना-प्रदर्शन में शाखा अध्यक्ष अवधेश सक्सेना, शाखा सचिव अमित भगवत मिश्रा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.