जमशेदपुर, जून 25 -- जमशेदपुर। नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने 22-23 जून को श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल में आयोजित सीआईसीएसई जोनल योगा चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर कई पदक जीते।अंडर-14 बालक में श्रेयान रॉय ने पारंपरिक में द्वितीय और आर्टिस्टिक सिंगल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका में अरिमिता मंडल पारंपरिक में द्वितीय रहीं। अंडर-19 बालक में सौरव प्रमाणिक व राजीव प्रसाद ने कई वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-19 बालिका में प्राची शर्मा प्रथम रहीं।प्राचार्या पारमिता रॉय चौधरी ने खिलाड़ियों व योग प्रशिक्षिका श्राबनी चक्रवर्ती को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...