रामपुर, जनवरी 29 -- स्वार। नगर पंचायत नरपतनगर में इन दिनों बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदरों के झुंड घरों में घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं, जिससे नगरवासियों में दहशत का माहौल है। आए दिन बंदर घरों में रखे सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं और छतों पर रखी वस्तुओं को गिरा रहे हैं। बंदरों की बढ़ती संख्या के कारण बच्चों का छतों पर जाना भी मुश्किल हो गया है। अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कई बार बंदरों के अचानक हमला करने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, जिससे लोग अपने घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। नगरवासियों ने वन विभाग और नगर पंचायत से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में नगरवासियों ने वन विभाग से जल्द से जल्द बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.