अररिया, मई 10 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने अभियान चलाकर मधुरा पश्चिम वार्ड संख्या छह से 219 लीटर नेपाली एवं अंग्रेजी शराब जब्त करने में सफलता हासिल की हालांकि पुलिस को चकमा देकर तस्कर भाग निकला। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस को मकई के खेत में छिपा कर भारी मात्रा में शराब रखने के शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मधुरा पश्चिम वार्ड 06 से मकई के खेत में छापेमारी कर 219 लीटर नेपाली व अंग्रेजी शराब बरामद कर लिया। पुलिस के द्वारा शराब बरामद मामले में मधुरा पश्चिम निवासी सोनू यादव एवं प्रमोद यादव पर नामजद प्राथमिकी दर्ज किया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- नरपतगंज 219 लीटर शराब जब्त, धंधेबाज फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...