अररिया, दिसम्बर 22 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के मधुरा दक्षिण मंदिर के समीप 270 बोतल नेपाली शराब के साथ एक बाइक जब्त किया। इस दौरान धंधेबाज मौक़े का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी अनुसार शराब तस्कर बाइक पर तीन बोरे में भरी 270 बोतल नेपाली शराब लेकर बॉर्डर से नरपतगंज के रास्ते रामघाट की ओर जा रहा था। इसी बीच गुप्त सूचना पर पुलिस ने नरपतगंज बाजार से पीछा किया। पुलिस का पीछा करता देख शराब तस्कर नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 20 मधुरा स्थित मंदिर के समीप बाइक व शराब छोड़कर भाग निकला। जिसके बाद पुलिस ने बाइक व शराब जब्त कर थाना लाया जहां पर आवश्यक जांच पड़ताल के बाद अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि 270 बोतल नेपाली शराब के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.