अररिया, जनवरी 25 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को धूमधाम से सरस्वती पूजा मनायी गयी। पूजा संपन्न होने के बाद शनिवार को प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों जगहों पर स्थापित माता सरस्वती की प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान जुलूस में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे माता सरस्वती की जयकारे के साथ बाजार का भ्रमण करते हुए स्थानीय जेबीसी नहर तथा आसपास के जलाशयों में जाकर प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान बच्चों ने एक दूसरे को अभी गुलाल लगाकर डीजे की धुन पर नाचते थिरकते विसर्जन शोभायात्रा में शामिल हुए।दिन भर प्रतिमा विसर्जन को लेकर पूरे बाजार में विसर्जन जुलूस का नजारा देखा गया। विसर्जन को लेकर प्रमुख जलाशय नहर पर प्रशासन की तैनाती की गई थी। थानाअध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि नरपतगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को ...