अररिया, नवम्बर 15 -- 2010 में भी नरपतगंज विस क्षेत्र का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र का परिणाम की घोषणा होने के बाद एनडीए की प्रत्याशी देवयंती यादव 25 हजार 353 मतों के भारी अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के मनीष यादव को हराकर दूसरी बार विधायक बनने का गौरव हासिल किया। इससे पूर्व देवयंती यादव 2010 में भाजपा के टिकट पर नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा पहुंची थी लेकिन 2015 में पार्टी ने टिकट काट लिया था। इसके बाद लगातार वह क्षेत्र में सक्रिय रही थी। 2025 में भाजपा ने पुन: देवयंती यादव पर भरोसा जताया। चुनाव परिणाम की घोषणा होने के बाद पूरे क्षेत्र में खासकर महिलाओं में भी काफी खुशी का माहौल देखा गया। पूरे अररिया जिला में वह अकेली महिला विधायक बनी है। दूसरी बार विधायक बनने के बाद देवयंती यादव ने क...