अररिया, नवम्बर 13 -- नरपतगंज/भरगामा। हिटी नरपतगंज विधानसभा में कई समस्याएं हैं जो आज भी सुरसा की तरह मुंह बाए खड़ी है । क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि नवनिर्वाचित विधायक इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेकर उसके निदान करने में कामयाब होंगे। नरपतगंज बाजार स्थित फोरलेन बनने के बाद अंडरपास की समस्या से लोग परेशान हैं। पिछले 10 वर्षों से इस समस्या से लोग जूझने को मजबूर हैं। नरपतगंज बाजार के बीच से फोरलेन गुजरने के बाद लोगों को हाईवे पार करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। एक छोटा सा अंडरपास बनाया गया है लेकिन हल्की बारिश के बाद ही यहां घुटने भर से ज्यादा पानी जमा हो जाता है फोरलेन के किनारे नाला नहीं रहने से भी बारिश के कारण सर्विस लेन तथा बाजार के सड़कों पर जल जमाव की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा नये विधायक के समक्ष आंचलिक कथाकार फणी...