अररिया, अप्रैल 7 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय के समीप फोरलेन पर सोमवार दोपहर मैजिक की ठोकर से बाइक सवार महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना के बाद लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया। दोनों घायल सर्वे अमीन बताई जाती है। घायल में सुपौल जिला के भपटीयाही निवासी संजन कुमारी पिता रितेश कुमार यादव एवं सुशील कुमार पिता दिनेश यादव बताया जाता है प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों नरपतगंज अंचल कार्यालय में कार्यरत सर्वे अमीन है जो दोनों बुधवार दोपहर अंचल कार्यालय से बाइक से एनएच पार कर रहा था। इसी बीच नरपतगंज कोसी कॉलोनी की ओर जा रहे तेज रफ्तार मैजिक ने दोनों को टक्कर मार दिया हालांकि लोगों ने भाग रहे मैजिक को पकड़ लिया वही दोनो बाइक सवार अमीन गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संदर्भ में...