नरपतगंज पुलिस ने 330 बोतल नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरार
अररिया, मई 25 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने रविवार को छापेमारी अभियान चलाकर पोसदाहा के समीप 330 बोतल नेपाली दिलवाले शराब बराबद करने में सफलता हासिल की। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से भाग निकला। जानकारी अनुसार एक बाइक पर सवार दो तस्कर नेपाल से नेपाली शराब लेकर थाना क्षेत्र होते हुए नरपतगंज की ओर जा रहे थे। इसी बीच पुलिस टीम ने चंदा सायफन के समीप बाइक सवार तस्कर को रोकने की कोशिश की लेकिन तस्कर शराब लेकर भागने लगा जब पुलिस ने पीछा किया। पुलिस को देखकर पोसदाहा के समीप शराब छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने अलग-अलग चार बोरे में 330 बोतल नेपाली शराब बरामद किया। यह भी पढ़ें- चनपटिया में नेपाली शराब की बड़ी खेप जब्त थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शराब बरामद मामले में अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.