अररिया, फरवरी 15 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगह छापेमारी अभियान चलाकर शराब बरामद मामले के नामजद आरोपी सहित पांच को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा। गिरफ्तार आरोपियों में खैरा कोसकापुर वार्ड 11 निवासी दिलखुश यादव पिता पृथ्वीचंद यादव ,तामगंज वार्ड 04 निवासी बालेश्वर शर्मा ,अभिनंदन शर्मा,सत्यनारायण शर्मा एवं दीपक शर्मा बताया जा रहा है। दिलखुश यादव पर शराब बरामदगी मामले को लेकर प्रथमिकी दर्ज था। वही बालेश्वर शर्मा ,अभिनंदन शर्मा , सत्यनारायण शर्मा व दीपक शर्मा पर मारपीट कर जानलेवा हमला करने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज था। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...