अररिया, जनवरी 2 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में गुरुवार को डीएम विनोद दोहन ने प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास कार्यों की जानकारी की। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, पीडीएस, आईसीडीएस, मनरेगा, जल-जीवन-हरियाली, शिक्षा, राजस्व सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली। गर्भवती महिला एवं डिलीवरी को लेकर कई निर्देश दिए। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर एफआरएस प्रणाली के माध्यम से शत-प्रतिशत टीएचआर वितरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। अंचलाधिकारी को सभी सरकारी भूमि के म्यूटेशन को प्राथमिकता से निष्पादित करने, सरकारी स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदाय...