अररिया, मार्च 7 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। जिलाधिकारी के निर्देश पर नरपतगंज थाना परिसर में शुक्रवार को विभिन्न कांडों में जप्त 18 सौ लीटर अंग्रेजी शराब को मजिस्ट्रेट के समक्ष विनष्ट किया गया। जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदकर मजिस्ट्रेट मध निषेध इंस्पेक्टर राहुल कुमार दुबे थानाध्यक्ष संजय कुमार के मौजूदगी में थाना परिसर में गड्ढे खोदकर कांड में जब शराब का मिलान कर शराब को विनष्ट किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 06 माह पूर्व नरपतगंज पुलिस के द्वारा एनएच पर ट्रक पर लोड 18 सौ लीटर अंग्रेजी शराब को जब्त किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...