अररिया, नवम्बर 24 -- नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के एक गांव से एक विवाहिता का अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। अपहरण के बाद लगातार खोजबीन करने पर सुराग नहीं मिलने के बाद महिला के पिता ने नरपतगंज थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया। इसमें पांच लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया गया है। बताया कि 11 नवंबर को वे मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। घर में तीनो पुत्री थी। इसी बीच एक साल पूर्व शादी किए गए बेटी घर से निकली थी इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी जबकि लगातार खोजबीन किया गया लगातार पता लगाने पर पता चला कि गांव के ही पांच लोगों ने अपहरण कर लिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.