नरपतगंज के घूरना में 55 किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार
अररिया, अगस्त 30 -- नरपतगंज (अररिया), एक संवाददाता। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के इंडो-नेपाल सीमा से सटे घूरना थाना पुलिस व एसएसबी जवानों ने संयुक्त कार्रवाई में 55 किलो गांजा बरामद किया। जबकि इस कार्रवाई में तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। मामले में पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार गांजा तस्कर जो नेपाल से गंजा तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में ले जा रहा था इसी बीच एसएसबी जवान व पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गांजा को जब्त कर लिया। जबकि पुलिस के कार्रवाई के पूर्व तस्कर भागने में सफल रहे। मामले को लेकर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि जब्त गांजा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.