अररिया, मई 19 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती घूरना थाना अंतर्गत पथराहा कब्रिस्तान पक्की रोड के किनारे पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर 05 बोरी मंे 135 लीटर नेपाली शराब बरामद किया। इस कार्रवाई में तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। जानकारी अनुसार शराब तस्कर नेपाल से शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे जैसे ही बॉर्डर के समीप पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की वैसे शराब छोड़कर भागने में सफल रहे पुलिस ने अलग-अलग पांच बोरे की जांच की तो 135 लीटर नेपाली शराब बरामद किया गया। इसके बाद थाना लाकर प्राथमिकी दर्ज के बाद कार्रवाई किया गया मामले को लेकर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि 135 लीटर शराब शराब बरामद मामले में अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- फुलकाहा पुलिस ने 24 लीटर नेपाली शरा...