अररिया, मार्च 1 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थाना परिसर में रविवार को होली त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से होली का त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया। थानाध्यक्ष ने मौजूद लोगों से कहा कि रमजान का महीना चल रहा है एवं आने वाले होली पर किसी तरह का हुड़दंग नहीं होने पाएं और न ही जबरन किसी पर रंग डालें। बताया कि चौक-चौराहों पर पुलिस की टीम मुस्तैद रहेगी। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर आप अविलंब थाने को सूचित करें। ताकि होली में हुड़दंगियों व असमाजिक तत्वों पर लगाम लगाया जा सके। वही डीजे संचालको को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि डीजे पर पूर्ण पाबंदी है। अगर डीजे बजता है तो जब्त कर त्वरित कार्रवाई करने की बात कही। ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.