अररिया, दिसम्बर 12 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के पिठौरा से छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार किया। दोनों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी पिठौरा वार्ड दो निवासी मो साबिर पिता रसाउद्दीन एवं हसबुद्दीन पिता अताबुल बताया जाता है। फुलकाहा थानां पुलिस ने छापेमरी कर शराब के नशे में 05 को गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज भेजा गया। जहा चिकित्सकों ने शराब पीने की पुष्टि के बाद गिरफ्तार सभी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि नरपतगंज क्षेत्र से दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.