बागेश्वर, जून 19 -- कांडा। कमस्यार घाटी के नरगोली गांव में जंगली सुअरों के आतंक से किसान परेशान हैं। किसानों के अनुसार रात के समय खेतों में घुस रहे सुअरों ने बुवाई किए गए खेतों को रौंदकर भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन के समय बंदरों और रात में जंगली सुअरों के हमलों से खेती-किसानी लगातार प्रभावित हो रही है। फसलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचने से किसानों में निराशा का माहौल है। क्षेत्र में पहले से ही पलायन की समस्या बनी हुई है और अब जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक के कारण लोगों का खेती से मोहभंग होने लगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...