आरा, मार्च 13 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि इस दौरान शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल है। जानकारी के अनुसार कृष्णगढ़ थाना पुलिस को नरगदा गांव के पास शराब के अवैध धंधे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से 70 पीस टेट्रानुमा विदेशी शराब बरामद हुई। वहीं घटनास्थल से एक बाइक भी जब्त की गई है, जिसका इस्तेमाल शराब की ढुलाई में की जा रही थी। बताया जा रहा है कि पुलिस की भनक लगते ही धंधेबाज अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन वह हाथ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.