तेहरान, जुलाई 12 -- अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की शनिवार को अचानक बीमारी से मौत हो गई। इस घटना के बाद ईरान के सरकारी टीवी चैनल पर प्रसारित एक विवादास्पद क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में एंकर ने ईरानी नागरिकों को ग्राहम की मौत पर बधाई देते हुए कहा कि मैं ईरान के महान देश को बधाई देती हूं कि युद्ध उकसाने वाले और ईरान-विरोधी सीनेटर लिंडसे ग्राहम को नरक भेजा गया है। यह वीडियो ईरान इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। यहां आपको बता दें कि लिंडसे ग्राहम लंबे समय से ईरान पर सख्त कार्रवाई और संभावित सैन्य कार्रवाई के प्रमुख समर्थक रहे हैं। वे इजराइल के भी मजबूत समर्थक थे और पूरे सीनेट करियर में अमेरिका-इजराइल संबंधों को और मजबूत बनाने की वकालत करते रहे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी के रूप में उ...