मैनपुरी, मई 5 -- कस्बा के ग्राम बसैत में मुख्य मार्ग की बदहाली ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गई है। आलम यह है कि गांव की मुख्य सड़क गहरे गड्ढों और गंदे पानी के भराव के कारण नरक में तब्दील हो चुकी है। शमशेरगंज मार्ग से बरहा होते हुए बसैत तक जाने वाली यह डामर रोड वर्षों पहले उखड़ चुकी है। सड़क के किनारे नालियों का उचित प्रबंध न होने के कारण घरों और खेतों का पानी सीधे मुख्य मार्ग पर जमा हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, जलभराव के चलते सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। ग्रामीण रामवीर कमल, सत्यनारायण, विजय कुमार, श्याम सिंह राठौर, मनोज कमल, शिवकुमार राठौर आदि ने बताया कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। इस समस्या को लेकर कई बार ब्लॉक और तहसील स्तर पर अधिकारियों को प्...