भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। स्मार्ट सिटी का तमगा के साथ साथ विगत वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में बड़ी उछाल प्राप्त करने वाले भागलपुर नगर निगम के नाथनगर क्षेत्र की सूरत किसी नरक से कम नहीं है। वार्ड संख्या 3 और 6 के बीच पड़ने वाला विषहरी स्थान-सरदारपुर रोड आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। दो वार्डों के परिसीमन के फेर में फंसा यह इलाका जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार है, जिसके कारण स्थानीय निवासियों में आक्रोश है। ​स्थानीय लोगों के अनुसार सालों से जर्जर पड़ी इस मुख्य सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक और राहगीर यहां गड्ढों के कारण दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बदहाली का आलम यह है कि एक ओर कच्चा नाला है, तो दूसरी ओर निर्माणाधीन नाला पिछले कई वर्षों से अधूरा पड़ा है। लगभग पौने दो करोड़ की लागत...