रांची, मार्च 17 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। नरकोपी थाना परिसर में मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक अशोक राम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें ईद, सरहुल और रामनवमी आपसी और भाईचारे से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में ग्रामीणों को वरीय पदाधिकारी के निर्देशों से अवगत कराया गया। मौके पर मांडर के सीओ चंचला कुमारी, थाना प्रभारी नागेश्वर साव, दिलीप साहू, भवानी उरांव, तेलंगा भगत, महेश उरांव, मंगरा उरांव, राजेन्द्र मुण्डा, सुकरा उरांव, माधुरी लकड़ा, तारामनी मिंज, इस्माइल अंसारी, तबारक अंसारी, जमीरूद्दीन अंसारी, नेताम अंसारी व रहमान अंसारी समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...