सीतामढ़ी, मार्च 14 -- सोनबरसा। पटना में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अन्तर्गत विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा उधोग विभाग व फेडरेशन आफ इंडिया एक्सपोर्ट आग्रनाइजेशन्स के सहयोग से आयोजित सम्मेलन में सोनबरसा के नरकटिया पैक्स अध्यक्ष हरिनारायण प्रसाद को सम्मानित किया गया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जयसवाल ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूरे बिहार प्रदेश से निर्यात आयात करने वाले 28 व्यवसायिक को सम्मानित किया गया हैं। कार्यक्रम में उधोग सचिव कुंदन कुमार, विदेश व्यापार के अपर महानिदेशक संपत कुमार ,एक्साइज के अपर आयुक्त अंशुल कुमार गुप्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.