बगहा, मई 29 -- नरकटियागंज। शिकारपुर थाने के बरगजवा गांव में भैस चोरी के आरोप में गुरुवार रातभर ग्रामीणों ने युवक को पोल से बांधकर जमकर पीटा। युवक नोनिया टोला का चंदन कुमार है। स्कूल जा रहे शिक्षक जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे। इसी दौरान बंधक बने युवक ने उनके पुत्र के भी भैंस चोरी में शामिल होने की बात कही। इसपर लोग आक्रोशित होकर शिक्षक की पिटाई कर दी। सूचना पर शुक्रवार की सुबह पहुंची शिकारपुर पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद बंधन से मुक्त करा थाने लाया। बता दें कि गुरुवार की रात तीन युवक बरगजवा गांव के रवींद्र पटेल के घर पर भैंस चोरी के लिए पहुंचे थे। गृहस्वामी ने पड़ोसियों की मदद से चंदन को पकड़ लिया। हालांकि मौके से दो युवक भाग निकले। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिसकर्मियों को घटनास्थल भेजा गया था। बंधक से युवक को...