बगहा, मई 18 -- नरकटियागंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। नरकटियागंज में 1.32 लाख क्षमता का पावर स्टेशन स्थापित होगा। इसको लेकर विधायक संजय कुमार पाण्डेय ने पहल तेज कर दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए बिजली की समस्या को प्रमुखता से उठाया है। पत्र में बताया है कि नरकटियागंज में शहरी उपभोक्ताओं की संख्या 12 हजार है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 52 हजार उपभोक्ता हैं। यहां चार बिजली सब स्टेशन कार्यरत हैं। पांचवें का निर्माण अंतिम चरण में है। सीमावर्ती नेपाल से सटे इस अनुमंडल में बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं। किंतु पावर स्टेशन की कमी से यहां रामनगर से बिजली आपूर्ति होती है। आंधी,बारिश तथा प्रतिकूल मौसम में बिजली आपूर्ति बंद होने से औद्योगिक इकाइयों तथा आम लोगों को काफी परेशानी होती है।विधायक श्री पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी पह...