बगहा, मार्च 12 -- नरकटियागंज। हिन्दुस्तान संवाददाता वाल्मीकिनगर लोकसभा के सांसद सुनील कुमार ने नरकटियागंज मेें सैनिक स्कूल खोलने की मांग को लेकर लोकसभा सचिवालय में पत्र सौंपा है। नियम 377 के तहत सैनिक स्कूल की मांग करते हुए सांसद श्री कुमार ने कहा है कि नरकटियागंज में एसएसबी की पूरी बटालियन है। किंतु यहां आसपास के किसी भी जिले में सैनिक स्कूल नहीं है। पत्र में उन्होंने कहा है कि नेपाल तथा उत्तर प्रदेश से सटे पश्चिम चंपारण जिले में सैनिक स्कूल खोलने के लिए पर्याप्त जमीन है। जिले में पहाड़ व नदियों की प्रचुरता है। साथ ही जिले का वातावरण भी कई दृष्टिकोण से सैनिक स्कूल खोलने के अनुरूप है। सांसद ने बताया कि नरकटियागंज में सैनिक स्कूल खोलने को लेकर विभागीय मंत्री से वे कई बार मिले हैं। केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही सैनिक स्कूल ख...