बगहा, दिसम्बर 6 -- नरकटियागंज। हिन्दुस्तान संवाददाता नरकटियागंज जंक्शन पर रेल यात्रियों को अब नि:शुल्क पुस्तकालय का लाभ मिलेगा। इस पुस्तकालय में कहानी, धार्मिक पुस्तक एवं राइम्स आदि की किताबें पढ़ने के लिए मिलेंगी। समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय के निर्देश पर प्लेटफार्म संख्या एक पर स्थित कैंटीन में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस पुस्तकालय में छोटे छोटे बच्चों के लिए भी पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। इसमें उपलब्ध पुस्तकों का लाभ बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक ले सकेंगे। स्थानीय रेल प्रशासन द्वारा इसकी सुविधा बहाल कर दी गई है। इसमें रोचक कहानियों से जुड़ी दर्जनों पुस्तकें शामिल की गई हैं। रेल यात्री राजेश कुमार, अजय सिंह ,सुनयना देवी आदि ने बताया कि इससे रेल यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। बताया जाता है कि रेलवे प्लेटफार्म पर विभिन्न ट्रेनों में सफर करने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.