बगहा, अप्रैल 4 -- नरकटियागंज। नरकटियागंज स्टेशन पर अब पांच प्लेटफार्म होंगे। इससे रेल यात्री अब बिना फुट ओवरब्रिज पार किए भी जंक्शन पर पहुंच सकेंगे। जंक्शन के उत्तरी हिस्से में प्लेटफॉर्म नंबर पांच का निर्माण पूरा होते ही रेल यात्रियों को यह सुविधा मिलने लगेगी। इस प्लेटफॉर्म के पूर्ण होते ही यात्री सड़क मार्ग से सीधे जंक्शन पर पहुंच सकेंगे। गौरतलब है कि नरकटियागंज जंक्शन के अन्य चारों प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के लिए फुट ओवरब्रिज या रैंप से गुजरना अनिवार्य है। इससे बचने के लिए आज भी अधिकांश रेल यात्री रेल लाइन पार करते हैं जो कानूनी व व्यावहारिक रूप से सही नहीं है। वैसे प्लेटफॉर्म एक और दो पर जाने के लिए लिफ्ट लगे हैं किंतु इनका बहुत भरोसा नहीं है और इसका लाभ सिर्फ दक्षिणी क्षेत्रों से आने वाले लोगों को मिलता है। फुट ओवरब्रिज पार करने में बुजु...