बगहा, मार्च 20 -- नरकटियागंज, हमारे संवाददाता। वीटीआर के जंगल से निकल कर बाघ नरकटियागंज प्रखंड क्षेत्र में पहुंच गया है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने उसे हरपुर में गेहूं के खेत में विचरण करते हुए देखा। बाघ किसान काशी पाल के गेहूं के खेत में छिपा हुआ है। बाघ के पहुंचने जानकारी पर हरपुर, सीतापुर, बढ़निहार, मनवा पारसी, बड़गो समेत आसपास के गांव में दहशत है। सूचना पर डीएफओ शिखर प्रभात व गोवर्धना रेंजर सुनील कुमार पाठक वन कर्मियों के साथ हरपुर पहुंचकर कैंप किए हुए हैं। मौके पर शिकारपुर थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह भी दल बल के साथ पहुंचे। वहीं रेंजर ने बताया कि बाघ गेहूं के खेत में छिपा हुआ है। उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ड्रोन कैमरे की मदद से बाघ के लोकेशन पर नजर रखी जा रही है। हरपुर परिक्षेत्र के ग्रामीण अंकित कुमार, डॉ वैभव प्रियदर्शी, नगीना पासव...