बगहा, अप्रैल 18 -- नरकटियागंज। रेल प्रशासन द्वारा शीघ्र ही नरकटियागंज से दरभंगा तथा सिकटा से मुजफ्फरपुर के लिए मेमू ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा। इस संबंध में रेल प्रशासन द्वारा पत्र जारी किया गया है। पत्र के मुताबिक दरभंगा व रक्सौल के बीच चलने वाली 63373/63374 अब नरकटियागंज जंक्शन से परिचालित होगी। वहीं रक्सौल व मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली 63313/63314 मेमू ट्रेनों का परिचालन सिकटा स्टेशन से किया जाएगा। रक्सौल व दरभंगा के बीच पैसेंजर ट्रेन के परिचालन की मांग लंबे समय से हो रही थी। इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने से रेल यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं सिकटा से मुजफ्फरपुर के लिए मेमू ट्रेन का परिचालन पड़ोसी देश स्थानीय के साथ साथ नेपाल के लोगों को मुजफ्फरपुर व पटना जाने में काफी राहत देगा। यह भी पढ़ें- बिहार और यूपी के बीच नई वंदे भा...