बगहा, फरवरी 1 -- नरकटियागंज, हमारे संवाददाता। मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत नगर के मतिसरा कुंअर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं कस्तूरबा विद्यालय भसूरारी में कैंप लगाकर छात्राओं का टीकाकरण किया गया। इस दौरान 9 से 15 वर्ष तक उम्र की छात्राओं को एचपीवी टीके लगाए गए। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इस टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया है। इसमें 84 छात्राओं को टिके लगाए गए हैं। उन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह टीकाकरण भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से महिलाओं का बचाव करता है। सिर्फ अपने देश मे सर्वाइकल कैंसर से लगभग सत्तर से पचहत्तर हजार मौतें प्रति वर्ष होती हैं। टीकाकरण कैंप में डॉ प्रदीप शरण, सुनीता कुमारी, धनंजय शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।

हि...